Itlay ने ChatGPT पर लगाया बैन, जाने क्या है इसकी वजह!

टेक्नोलॉजीItlay ने ChatGPT पर लगाया बैन, जाने क्या है इसकी वजह!

Date:

टेक डेस्क। Itlay ने ChatGPT पर बैन लगा दिया है और इसकी के साथ इटली ऐसा करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। इटेलियन डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने चैटबॉट को ब्लॉक कर जांच करेगी कि यह देश के जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का अनुपालन करता है या नहीं।

इटेलियन वॉचडॉग ने बताया की 20 मार्च को ChatGPT डाटा प्रभावित करने वाले उल्लंघन की सूचना दी गई थी। बता दे, नवंबर 2022 में ChatGPT को चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे कई देशों ने भी ब्लॉक कर दिया था।

ChatGPT क्या है?

ChatGPT एक Ai सुविधा है, जो सारे सवालों के जबाव दे सकता है। ये आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है, अपनी गलतियां मान सकता है। यानि की ये एक रोबोट है जिसे आप किसी भी सवाल या प्रश्नों के उत्तर पूछ सकते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, ChatGPT और US कंपनी OpenAI के खिलाफ एक जांच शुरू कर दी गयी है। इटालियन डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि ChatGPT के लिए प्राइवेसी कानूनों के उल्लंघन में डाटा को संसाधित करना जारी रखने का कोई तरीका नहीं है। और इटेलियन SA ने यूजर्स के डाटा के प्रोसेसिंग पर एक तत्काल अस्थायी सीमा ओपनएआई द्वारा लगा दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related