हरदोई में कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेशहरदोई में कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन...

Date:

लखनऊ। यूपी के हरदोई जिले में कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आज मंगलवार को हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ। हरदोई-लखनऊ रोड पर ऑटो से लखनऊ की ओर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां.बेटी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख.पुकार मच गई।

हरदोई के बघौली थाना के सारीपुर हीरालाल निवासी हरिशंकर की पत्नी राम दुलारी तीन साल की बेटी हर्षिता व सात साल के बेटे अनुराग के साथ ऑटो पर सवार होकर दवा लेने के लिए हरदोई जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मां रामदुलारी व तीन साल की बेटी हर्षिता, श्याम सिंह, अंकुर सिंह, अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

घायलों में सात साल का अनुराग, अभिनव और विकास चंद्र का गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। सड़क दुर्घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद मृतकों के घरों पर चींख पुकार मची हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...