Share market opening: बाजार में लौटी हरियाली, 500 अंक चढ़ा Sensex

फीचर्डShare market opening: बाजार में लौटी हरियाली, 500 अंक चढ़ा Sensex

Date:

नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार में हरियाली लौटी। आज शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में 500 अंकों तक चढ़ा गया।

वहीं निफ्टी इस समय 17150 के पार पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 461.17 (0.80%) की बढ़त के साथ 58,361.36 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 132.80 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 17,176.10 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकि के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त दिखी है।

पीएसयू बैंकिंग, IT और मेटल सेक्टर में तेजी

बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार की तेजी में पीएसयू बैंकिंग स्टॉक, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दिख रही है। वहीं, Nifty में मारुति, अदानी एंटरप्राइजेज और एशियन पेंट्स के शेयर 2-2% की मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related