Holika Dahan 2023: होली पर बन रहा दुर्लभ योग, भद्रा रहित काल में होलिका दहन

धर्मHolika Dahan 2023: होली पर बन रहा दुर्लभ योग, भद्रा रहित काल...

Date:

मेरठ। होली की तैयारियां जोर पर हैं। हर तरफ रंगों का उल्लास है। मंगलवार 7 मार्च को होली है। उसके अगले दिन 8 मार्च को दुल्हैंडी मनाई जाएगी। कई स्थानों पर होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली पर 30 साल बाद 7 मार्च मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में शुभ योग बन रहा है। आचार्य कौशल ने बताया कि इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया नहीं रहेगा।

पंडितों ने बताया कि होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:58 रहेगा। होलिका दहन के लिए शाम को 6:10 बजे से लेकर 8:30 बजे तक समय शुभ रहेगा। पंडितों ने बताया कि होली पर अपनी राशि के अनुसार पूजन करें। मेष राशि वाले मसूर की दाल से पूजन करें और होलिका की तीन परिक्रमा लगाएं। वृष राशि वाले सूखे नारियल में बूरा भरकर होलिका दहन में डालें।

मंगलवार की सूर्योदय के बाद समाप्त होगी भद्रा

पंचांग की माने तो भद्रा 6 मार्च को शाम 4 बजकर 18 मिनट से आरंभ होगी। मंगलवार को सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त भी हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 मार्च को शाम 4:17 मिनट पर होगी और इसका समापन 7 मार्च को शाम 6:09 मिनट पर होगा।


बन रहा है होली पर दुलर्भ योग

होली पर्व पर चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा मकर राशि में सूर्य, बुध और शनि त्रिग्रही योग में विराजमान होंगे। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि देवगुरु बृहस्पति और शुक्र मीन राशि में मंगल वृषभ राशि में विराजमान होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...