Meerut में हुए संप्रदायिक बवाल में 41 लोग नामजद, Drone से हो रही निगरानी

उत्तर प्रदेशMeerut में हुए संप्रदायिक बवाल में 41 लोग नामजद, Drone से हो...

Date:

मेरठ। मेरठ में देर रात हुए संप्रदायिक बवाल में पुलिस ने 41 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाके में तनाव है और फोर्स तैनात है। क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जिन छतों पर ईंट-पत्थर मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संप्रदायिक बवाल को लेकर अधिकारी भी सतर्क हैं।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसको संप्रदायिक बवाल स्वीकारने से मना कर दिया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरी नगर में हुए बवाल के बाद पूरे इलाके में तनाव है। हरी नगर में होलिका दहन के लिए चंदे को लेकर दो संप्रदाय के बीच टकराव हो गया था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने चंदा एकत्र कर रहे युवकों के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से भी छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर हरी नगर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट पथराव और कांच की बोतले चली थीं।

इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरी नगर में तनाव को देखते हुए एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अपील है कि वह किसी अफवाह में नहीं पड़े। सांप्रदायिक तनाव की कोई बात नहीं हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...