Google आफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

इंटरनेशनलGoogle आफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Date:

नई दिल्ली। मुंबई में गूगल इंडिया के आफिस में धमकी भरा फोन कॉल आया। जिसमें बताया गया गूगल पुणे आफिस में बम लगाया गया है। जो कुछ देर बाद फटने वाला है। इससे मुंबई से लेकर पुणे तक हड़कंप मच गया। पुणे गूगल आफिस में बम लगे होने की जानकारी दी गई। इसके बाद पूरा आफिस खाली करा लिया गया। इस प्रकरण में धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
धमकी देने वाले ने स्वीकार किया कि उसने ही गूगल के पुणे ऑफिस में बम लगाया है। इस मामले में मुंबई बीकेसी थाने में केस दर्ज किया है।

एक आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसा कोई धमकी भरा फोन कॉल किया गया है। इससे पहले एनआईए मुंबई ऑफिस में भी धमकी भरा ईमेल आया था। जिसमें दावा किया गया था कि तालिबान से जुड़ा एक आतंकी मुंबई में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है।

इसके बाद मुंबई में सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गई थी। वहीं घटना के बाद से गूगल के देश भर के आफिसों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति के संपर्कों के बारे में पता किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related