नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल के बाद अब एक और भाजपा नेता पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. विवादित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के हैदाराबाद शहर के गोशामहल के विधायक राजा सिंह हैं जो अक्सर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए विख्यात हैं. राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैग़म्बर मोहम्मद के बारे ग़लत बातें कहीं हैं, उनके इस वीडियो के वायरल होते ही मुस्लिम संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. माले की गंभीरता को देखते हुए राजा सिंह के खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है.
मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की और विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. हैदराबाद के डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ने का आदेश है और इसीलिए राजा सिंह और उनके कई समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है.
Read also: Breaking News: अजय मिश्रा टेनी ने राकेश टिकैत को बताया दो कौड़ी का इंसान
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक राजा सिंह के इस विवादित बयान के पीछे स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी हैं. दरअसल फ़ारूक़ी का हैदराबाद में शो था जिसे रोकने के लिए राजा सिंह ने बहुत कोशिश की मगर इसके बावजूद भी शो काफी सफल रहा जिससे राजा सिंह काफी भड़के हुए थे. उन्होंने मुनव्वर फ़ारूक़ी और उनकी माँ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कहीं और अपने वीडियो में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विषवमन किया। इस वीडियो में उन्होंने गन्दी गन्दी गलियों का प्रयोग किया। उनका वीडियो जारी होते ही शहर में काफी हंगामा शुरू हो गया है. कई पुलिस स्टेशन में राजा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और लोग भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

