Bhagwat controversy: पंडितों वाले बयान पर भागवत की माफ़ी काफी नहीं, अविमुक्तेश्वरानंद

नेशनलBhagwat controversy: पंडितों वाले बयान पर भागवत की माफ़ी काफी नहीं, अविमुक्तेश्वरानंद

Date:

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का माखौल उड़ाया जिसमें उन्होंने जाति व्यवस्था और ‘पण्डितों’ की बात की थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को जबलपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद उनकी माफ़ी बेकार है, उनके बयान से उनकी छवि ठीक होने वाली नहीं।

भागवत ने क्या कोई अनुसंधान किया है

शंकराचार्य ने कहा कि मोहन भागवत ने देर से अपार ज्ञान प्राप्त किया है। उन्होंने अगर कोई अनुसंधान किया है तो उसके बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हमने भागवद गीता में पढ़ा है जिसमें भगवान कृष्ण ने कहा है कि उन्होंने चार वर्ण बनाएं हैं।’’ उन्होंने कहा लेकिन भागवत कह रहे हैं कि भगवान ने यह नहीं बनाया है। उन्हें पण्डित ने बनाया है। उसके बाद आप सफाई में कहते है कि उनके पंडित कहने का मतलब विद्वान से है न कि ब्राह्मण से ।

विद्वानों की बात पर इंकार क्यों?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि विद्वानों ने अगर कुछ कहा है तो फिर आप उससे इंकार क्यों रहे हैं।’’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मोहन भागवत को माफी मांगनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि उससे अब कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि उनकी बहुत आलोचना पहले ही बहुत हो चुकी है। बता दें कि रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविदास जयंती पर मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मराठी में भाषण देते हुए कहा था कि जातियां भगवान् नहीं पंडितों ने बनाई हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...