लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Egg Omelette – अलसी ऐसे बीज है जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते है। ऐसे में अगर आप आमलेट को एक हेल्दी रूप देना चाहते है तो अलसी का इस्तेमाल करे। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।
हेल्दी आमलेट सामग्री
करी पत्ता 10, जैतून का तेल 3 बड़े चम्मच, राई दाना 1 छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 6, अंडे 2 से 3 और 1 चम्मच अलसी के बीज।
हेल्दी आमलेट रेसिपी (Healthy Egg Omelette)
पहले एक पैन में जैतून का तेल गर्म करें, फिर राई के दाने डालें और सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, अलसी भी डाल दें। थोड़ी देर पकने दें, फिर आपका तड़का तैयार हो जाएगा। अब इसमें अंडे को फेंट कर डाल ले, लीजिए तैयार है आपका हेल्दी आमलेट। ये तड़का आपके आमलेट को डिफरेंट फ्लेवर देगा, जो की आपको काफी पसंद आएगा। (Image/Freepik)

