रसोई Bytes: अलसी से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: अलसी से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Flax Seed Chutney Indian Recipe – चटनी खाने का जायका बढ़ा देती है, लोग इसे काफी शौक से खाते है। तो अगर आप भी स्वाद और सेहत से भरपूर चटनी बनाना चाहती है तो अलसी की चटनी को ट्राई करे। ये प्रोटीन और रिच फाइबर से भरपूर होती है और साथ ही खाने में भी लाजवाब लगती है। 

अलसी की चटनी सामग्री – 100 ग्राम अलसी के बीज, 5 – 6 लहसुन की कलियां, 3 – 4 हरी मिर्च, 2 चम्मच  नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, 4 – 5 पुदीने की पत्तियां।

Read also: Veg Biryani Recipe: वेजिटेबल बिरयानी बनाना है बेहद आसान, ये है रेसिपी!

अलसी की चटनी विधि (Flax Seed Chutney Indian Recipe) –

पहले अलसी के बीजों को अच्छी करह से साफ कर लें और तवे को गर्म कर उसमे सूखा ही भून लें। ध्यान दे इसे भूनने के लिए कोई तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। अच्छे से भुनने के बाद अलसी को ठंडा कर लें। ठंडी हो जाए तो मिक्सी के जार में इसे पलट कर नींबू का रस, हरी मिर्ची और लहसुन की कलियों के साथ नमक डाल दे। फिर पानी के तीन से चार चम्मच डालकर इसे पीस लें। इसे कम से कम तीन से चार बार मिक्सी को चलाकर पीसें। बस तैयार है अलसी की चटनी। इसका स्वाद बढाने के लिए पुदीने की पत्तियों को डाल दे। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related