लाइफस्टाइल डेस्क। Iranian Omelette Recipe – ऑमलेट ज्यादातर सभी को पसंद होता है, लोग इसे बड़े मजे से खाते है। लेकिन अगर आप रोज एक जैसा ऑमलेट खाकर बोर हो गए है तो क्यों न इस बार कुछ अलग तरीके से इसे बनाएं। जी हाँ, आज हम आपको अंडे को ईरानी रेसिपी के साथ कैसे बनाया जाए वो बातएंगे। ये सभी को काफी पसंद आएगा।
ईरानी ऑमलेट सामग्री:
दो अंडे, दो टमाटर, 1 प्याज, आधा चम्मच काली मिर्च, 4 – 5 लहसुन की कली, दो चम्मच तेल, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर आधा चम्मच, और नमक स्वादानुसार।
Read also: रसोई Bytes: दाल-चावल की साथी है ‘स्टफ्ड भिंडी’, जाने इसकी रेसिपी!
ईरानी ऑमलेट रेसिपी (Iranian Omelette Recipe):
पहले एक पैन को गैस पर रखें और एक चम्मच तेल डालें और इसमे लहसुन को छीलकर कुचल लें या पेस्ट बना लें। अब इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और जब टमाटर पक जाए तो नमक डालें साथ ही काली मिर्च एक चम्मच, आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर और दालचीनी का पाउडर डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और आंच को धीमा कर टमाटर और मसालों को अच्छे से भूनकर फैला दें। इसके बाद दो अंडे लेकर इस भुने और मसाले में लिपटे टमाटर के ऊपर ही फोड़कर डाल दें। फिर अंडों को पकने दें और जब पक जाए तो तले हुए प्याज को डाल दें। बस अब गैस बंद कर आमलेट को प्लेट में निकल ले और सबको सर्व करें।

