Bihar Politics: नितीश ने तेजस्वी को माना अपना नेता

पॉलिटिक्सBihar Politics: नितीश ने तेजस्वी को माना अपना नेता

Date:

बिहार की राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है. बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नितीश कुमार ने आज एलान किया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। इसका मतलब एक तरह से यह भी हुआ कि जेडीयू प्रमुख ने तेजस्वी को अपना नेता मान लिया है. नितीश ने इसके साथ ही यह बात भी कही कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में वो शामिल नहीं हैं. नितीश इससे पहले भी तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं.

नितीश की बयान का मतलब

नितीश के इस बयान की अब राजनीतिक पंडित अपनी तरह से व्याख्या करने में लगे हुए हैं क्योंकि सभी यह जानते हैं कि नितीश क्या सोचते और क्या करते हैं इसके बारे में जानना बड़ा मुश्किल है. दरअसल यह बयान महागठबंधन की विधायक दल की बैठक के बाद आया है, बैठक के बाद नितीश ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा. नितीश ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा को हटाना चाहती है, सभी इसी कोशिश में लगे हुए हैं.

केंद्र की राजनीति में जाना चाहते हैं नितीश

बता दें कि नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं इससे पहले भी तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उन्होंने कहा था कि आगे सब इन्हें ही देखना है. दरअसल नितीश कुमार अब बिहार की कमान तेजस्वी को सौंप कर केंद्र की राजनीति करना चाहते हैं. इसी कोशिश में नीतीश कुमार लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. वहीँ जेडीयू के अन्य नेता नितीश कुमार लगातार पीएम पद का दावेदार बता रहे हैं. तेजस्वी ने भी कहा है कि नितीश कुमार में पीएम मैटेरियल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...