Nitish Kumar के बयान से सामने आया पीएम उम्मीदवारी का संकेत

पॉलिटिक्सNitish Kumar के बयान से सामने आया पीएम उम्मीदवारी का संकेत

Date:

नितीश कुमार ने आज एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 2024 में अगर उनकी सरकार बनी तो पिछड़े राज्यों को स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिया जायेगा।  नितीश के इस बयान के बाद एकबार इस बात की चर्चा तेज़ हो गयी है कि कहीं न कहीं पीएम उम्मीदवारी पर उनको लेकर चल रही बातों में दम है, हालाँकि नितीश कुमार अभी तक अपनी उम्मीदवारी को लेकर इंकार करते रहे हैं. 

नीतीश कुमार ने कहा कि वो सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि दूसरे राज्यों की भी बात कर रहे हैं। बता दें कि नितीश कुमार केंद्र से लगातार इस बात की मांग करते रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। नितीश का यह बयान उनकी विपक्षी एकता की चल रही कोशिशों के बीच आया है. बता दें कि नितीश कुमार लगातार विपक्षी पार्टियों के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं. अभी हाल ही में उनकी और प्रशांत किशोर की भी मुलाकात हुई है.   

 कहा जा रहा है कि विशेष राज्य का दर्जा देने की बात के बहाने नितीश कुमार कहीं न कहीं इस बात के संकेत दे रहे हैं कि विपक्षी एकता की मुलाकातों के दरमियान उनके 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट किये जाने की प्रबल सम्भावना है. नितीश की उम्मीदवारी की बात करें तो उन्हें ममता बनर्जी, KCR, राजद और समाजवादी पार्टी से अभी तक हरी झंडी मिल चुकी है, राहुल गाँधी से भी उनकी मुलाकात हुई है, शरद पवार और लेफ्ट नेताओं के साथ विपक्ष को जुट करने के प्रयास जारी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...