FIFA WC 2022: पत्रकारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है फीफा विश्व कप

फ़ीफा विश्व कप 2022FIFA WC 2022: पत्रकारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है फीफा...

Date:

क़तर में हो रहा फीफा विश्व कप 2022 पत्रकारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. तीन दिन पहले ही एक अमरीकी पत्रकार की मौत हुई थी और अब एक फोटो जर्नलिस्ट की मौत की खबर सामने आ रही है. यह फोटो जर्नलिस्ट क़तर देश का ही है. इसका नाम खालिद अल मिस्लाम है, खालिद की मौत कल यानि रविवार को हुई थी, हालाँकि खालिद की मौत की वजह सामने नहीं आयी है.

क़तर के फोटो जर्नलिस्ट की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कतर के अधिकारियों ने फोटो जर्नलिस्ट खालिद की मौत का आधिकारिक कारण जारी नहीं किया है। खालिद अल मिस्लाम की मौत के बारे में गल्फ टाइम्स की ओर से ट्विटर पर जानकारी पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया था कि फीफा विश्व कप को कवर करते हुए उनकी अचानक मौत हो गई। तीन दिन पहले अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की भी उस वक्त अचानक मौत हुई थी जब लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में वो अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच को कवर करते समय गिर पड़े थे। उनके सिर में चोट आयी थी.

अमरीकी पत्रकार के भाई ने लगाया था बड़ा आरोप

वाहल की मौत ने उस वक्त विवाद का रूप ले लिया था जब उनके भाई एरिक ने आरोप लगाया कि भाई की मौत में कतर की सरकार शामिल हो सकती है। बता दें कि अमरीकी पत्रकार वाहल को LGBTQ समुदाय के समर्थन में एक इंद्रधनुषी शर्ट पहनने के कारण कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। वाहल ने उस घटना के बारे में ट्वीट कर बताया था कि हिरासत में लेने के बाद क़तर पुलिस ने उनका फोन छीन लिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related