Mainpuri: सपा को पारिवारिक एकता का मिला फायदा, डिंपल की प्रचण्ड जीत

उत्तर प्रदेशMainpuri: सपा को पारिवारिक एकता का मिला फायदा, डिंपल की प्रचण्ड जीत

Date:

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने 2,88,461 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सपा खेमे में खुशियों की लहर दौड़ा दी है। इस उप चुनाव में डिंपल यादव को कुल 6,18,120 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस जीत को मैनपुरी के मतदाताओं की जीत बताते हुए कहा नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम मैनपुरी के मतदाताओं ने किया है.

सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी मैनपुरी सीट

मैनपुरी उपचुनाव यादव परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था, हालाँकि भाजपा ने इस प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुँचाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया, दूसरी तरफ परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए अखिलेश यादव से बुरी तरह नाराज़ शिवपाल यादव ने अपनी सारी नाराज़गी छोड़ परिवार का साथ निभाने का फैसला किया। शिवपाल के इस फैसले ने सपा की इस प्रचण्ड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिवपाल के अखिलेश से हाथ मिलाने से सपा समर्थकों में एक सन्देश गया कि पारिवारिक फूट अब ख़त्म हो चुकी है. भाजपा ने इसी फूट का फायदा उठाने के लिए शिवपाल के बहुत करीबी रहे रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया था.

चाचा-भतीजे के गठजोड़ से पस्त हुई भाजपा

सपा को उसके गढ़ में पटखनी देने के लिए भाजपा की सारी रणनीति चाचा-भतीजे की इसी फूट पर टिकी थी, लेकिन कहते हैं न कि घुटने हमेशा पेट की ओर मुड़ते हैं, पानी में लाठी मारने से हलचल तो पैदा होती है लेकिन पानी अलग नहीं होता। थोड़ी सी हलचल के बाद वो एक हो जाता है , भाजपा यहीं पर गच्चा खा गयी. शिवपाल ने बहू डिंपल के अनुरोध पर भतीजे से हाथ मिला लिया और सारे गिले शिकवे दूर कर दिए. जमकर चुनाव प्रचार किया और इस प्रचण्ड के एक प्रमुख सूत्रधार भी बने. शिवपाल ने दिखा दिया है कि उनकी एक हैसियत है, सपा को उनकी ज़रुरत है. अखिलेश को भी यह एहसास हो गया कि परिवार में फूट का फायदा बाहरी उठा रहे हैं, मैनपुरी में डिंपल की प्रचंड जीत जहाँ नेता जी को क्षेत्र के लोगों की एक श्रद्दांजलि है वहीँ एक सन्देश भी है कि एकता में बड़ी शक्ति होती है. .

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...