IND vs BNG: जीत के दरवाज़े पर जाकर ठहर गयी टीम इंडिया, बांग्लादेश ने ODI सीरीज जीती

स्पोर्ट्सIND vs BNG: जीत के दरवाज़े पर जाकर ठहर गयी टीम इंडिया,...

Date:

207 के स्कोर पर जब शार्दुल ठाकुर के बाद कप्तान रोहित शर्मा जो कि चोटिल थे क्रीज़ पर आये ऐसा नहीं लग रहा था कि भारत मैच में कहीं भी बना हुआ है क्योंकि रोहित के अलावा दीपक चाहर भी अनफिट थे, वो भाग नहीं सकते थे उनकी टांग में खिंचाव था और रोहित के अंगूठे में चोट थी जिससे वो शॉट नहीं मार पा रहे थे लेकिन दीपक चाहर के आउट होने के बाद अचानक रोहित शर्मा का रूप बदल गया और उसके बाद तो बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की लय ही बिगड़ गयी. रोहित शर्मा घायल शेर की तरह बांग्लादेश के गेंदबाज़ों पर टूट पड़े, खासकर महमूदुल्लाह पर, अंतिम दो गेंदों पर भारत को 12 रन बनाने थे, मतलब दो छक्के, रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 45 रन बना चुके थे. मुस्ताफ़िज़ुर की पांचवीं गेंद पर सीधा छक्का लगाकर रोहित ने अपना अर्ध शतक पूरा कर दिया, अब अंतिम गेंद पर एक छक्के की ज़रुरत थी लेकिन रोहित अपनी पारी का छठा छक्का लगाने में नाकाम रहे और भारत बांग्लादेश के हाथों एकदिवसीय श्रंखला हार गया.

MHM ने फिर किया कमाल

पहले बांग्लादेश की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। एक समय उसके 6 विकेट 69 रनों पर गिर गए थे लेकिन फिर पिछले मैच के हीरो MHM यानि मेहदी हसन मिराज ने महमूदुल्लाह के साथ 148 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल पोजीशन से बाहर निकाला और फिर आठवें विकेट के लिए नासूम अहमद के साथ 54 रनों की धुंआधार साझेदारी कर स्कोर को सुरक्षित स्थान पर ले गए. MHM ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली वहीँ अनुभवी महमूदुल्लाह ने 77 रनों की महत्वपूर्ण इनिंग खेली। भारत के लिए वाशिंगटन सूंदर ने तीन और मोहम्मद सिराज व उमरान मलिक ने दो दो खिलाडियों को आउट किया।

घायल शेर लग रहे थे रोहित शर्मा

रोहित के चोट लगने के बाद टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने शिखर धवन के साथ विराट कोहली उतरे लेकिन एक ओपनर के रूप में वो आठ में से सातवीं बार नाकाम रहे, शिखर धवन भी सस्ते में चलते बने. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद काम चलाऊ कप्तान के एल राहुल ने खुद की जगह वाशिंगटन सूंदर को भेजा लेकिन वो भी 11 रन बनाकर साकिब का शिकार बने, इसके बाद राहुल भी सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. चार विकेट 65 रनों पर गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई, लगा भारत मैच जीतकर श्रंखला बराबर कर लेगा लेकिन तभी दोनों ही जमे हुए बल्लेबाज़ आगे पीछे आउट होकर चलते बने और वापसी करती टीम इंडिया फिर मुश्किल में फंस गयी. शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर भी कुछ न कर सके लेकिन 9 वे नंबर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे रोहित शर्मा की घायल हाथों से निकली तूफानी पारी ने मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया मगर जीत के दरवाज़े पर वो पारी जाकर ख़त्म हो गयी. बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन और मुस्ताफ़िज़ुर और साकिब ने दो दो विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...