Haji Yakub Qureshi News: वेस्ट मेरठ की बंद मीट फैक्ट्री में जानवरों का कटान कर कैराना की फैक्टी से व्यापार कर रहा था याकूब

मेरठ रीजनHaji Yakub Qureshi News: वेस्ट मेरठ की बंद मीट फैक्ट्री में जानवरों...

Date:

मेरठ। पूर्वमंत्री और मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी की हापुड रोड पर बनी अवैध मीट फैक्ट्री पर तीन साल पहले यानी 2019 में सील लगा दी ​गई थी। लेकिन उसके बाद भी बंद मीट फैक्ट्री में गुपचुप तरीके से पशुओं का कटान हो रहा था और मीट का कारोबार कैराना स्थित एक दूसरी फैक्ट्री से किया जा रहा था। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी मीट का अवैध काम भाजपा सरकार में खुलेआम कर रहा था। हालांकि उसके इस काम की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन बताया जाता है कि ऊपर तक याकूब कुरैशी हर महीने नजराना भिजवाता था। जिसके बूते पर बंद मीट फैक्ट्री में भी धड़ल्ले से सैकड़ों की संख्या में पशु काटे जा रहे थे। शासन ने प्रशासन को सख्ती करने को कहा तो यह पूरा मामला प्रकाश में आया और प्रशसन ने छापेमारी में पांच करोड का मीट पकड़ लिया। बता दें कि मीट माफिया याकूब कुरैशी की अवैध मीट फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में कटान होता था और मीट को बाहर भेजने का काम शामली जिले के कैराना स्थित मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लि.से होता था।

Read also: पांच महीने, 18 लक्षित हत्याएं, 15 जवान शहीद, यही है आज के कश्मीर की सच्चाई: राहुल

अब इन दोनों फैक्ट्री का कनेक्शन सामने आया है। भगोड़े मीट माफिया याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में मीम एग्रो के पैकेट पुलिस को मिले थे। जिसके बारे में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि मीम एग्रो जो कि कैराना में है। उसकी निदेशक भी शमजिदा बेगम को बनाया हुआ हैं। हालांकि इस फर्म में शमजिदा बेगम के पति का नाम याकूब कुरैशी के रूप में नहीं दर्ज है। पुलिस मान रही है कि फर्जी तरीके से शमजिदा को निदेशक बनाया गया है। बता दें कि गत 31 मार्च को हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की अवैध मीट फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में छापे के दौरान पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट पकड़ा गया था। यह फैक्ट्री वर्ष 2019 में प्रशासन ने सील कर दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related