Asia Cup Hockey : राजकुमार के गोल से भारत को मिला ब्रॉन्ज़

स्पोर्ट्सAsia Cup Hockey : राजकुमार के गोल से भारत को मिला ब्रॉन्ज़

Date:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में GBK स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में जापान पर 1-0 से जीत हासिल करने के बाद हीरो एशिया कप 2022 में कांस्य पदक जीत लिया है। एक कड़े मुकाबले में, जिसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम से एक ठोस रक्षात्मक प्रदर्शन देखा गया, राज कुमार पाल ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया।

Also Read :  Asia Cup Hockey 2022 : दक्षिण कोरिया से बराबरी पर छूटा मैच, ब्रॉन्ज़ के लिए अब जापान से भिड़ेगा भारत

भारत ने मिडफील्ड पर कब्जा जमाते हुए सावधानी से मैच की शुरुआत की। कार्थी सेल्वम को सर्कल के अंदर एक शानदार पास मिला, और उन्होंने गेंद को विष्णुकांत सिंह को पास कर दिया जापानी रक्षा ने खतरे को टाल  दिया। दाहिने छोर पर उत्तम सिंह के एक प्रेरणादायक हमले ने राज कुमार पाल को सर्कल के अंदर ओपन मौका दिया और उन्होंने गेंद को गोल में डालकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले भारत को बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान ने अच्छा बचाव किया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में आक्रामक हमले शुरू कर दिए । जापान को बैक-टू-बैक पेनल्टी कार्नर के अवसर मिले क्योंकि भारतीय डिफेन्स ने मैच में अपने पहले रियाल टेस्ट का सामना किया। जापान ने बराबरी की तलाश जारी रखी लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति  मजबूत रही और हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

Also Read :  French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल

भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में बायें किनारे से आक्रामक मूव बनाना शुरू किया। जापानी कप्तान सेरेन तनाका ने सर्कल के अंदर एक खतरनाक हमला किया लेकिन दीपसन टिर्की सतर्क थे और जल्दी से गेंद पर कब्ज़ा कर लिया। जापान को एक और पीसी मिला, लेकिन भारतीय रक्षकों  ने एक बार फिर अच्छा बचाव किया। जापान के लिए एक और पीसी ने एक बार फिर भारतीय रक्षापंक्ति  का परीक्षण किया, लेकिन भारत फिर से अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।

जापान ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में एक और पेनल्टी कार्नर अर्जित किया, लेकिन इसे मंजीत ने रोक दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमण से ज़्यादा रक्षण पर ज़ोर दिया और पहले क्वार्टर में मिली बढ़त को अंत तक क़ायम रखा .

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...