French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल

स्पोर्ट्सFrench Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल

Date:

रफेल नडाल को लाल बजरी का बादशाह इसलिए कहा जाता है क्योंकि फ्रेंच ओपन का 14वां खिताब बस दो क़दम दूर है और फ्रेंच ओपन रेड कोर्ट पर खेला जाता है. नडाल ने सेमीफाइनल में टॉप रैंक जोकोविच को चार सेटों के संघर्ष में पराजित कर सेमी फाइनल में स्थान हासिल किया। 

करीब चार घंटे तक दो सुपर स्टार टेनिस सितारों के बीच यह मुकाबला चला जिसमें नडाल ने जोकोविच को  6- 2, 4-6, 6-2 और 7-6 से मात दी। इस जीत के बाद नडाल ने कहा कि मेरे उनके एक और जादुई रात थी। पिछले फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच ने नडाल को शिकस्त दी थी. रोलां गैरो के मैदान पर नडाल ने अबतक 113 मैच खेले हैं जिसमें से 110 में उन्हें कामयाबी हासिल हुई है, रोलां गैरो को एक तरह से उनका दूसरा घर कहा जा सकता है. 

Read also: पांच महीने, 18 लक्षित हत्याएं, 15 जवान शहीद, यही है आज के कश्मीर की सच्चाई: राहुल

नडाल और जोकोविच के दरमियान यह 59वां एनकाउंटर था और ओपन टूर्नामेंट के दौर में इन दोनों के नाम सबसे ज़ुडा बार आपस में भिड़ंत का कीर्तिमान है।  इन मुकबलों में जोकोविच को 30 बार सफलता मिली है जबकि नडाल को 29 मैचों में कामयाबी हासिल हुई है हालांकि फ्रेंच ओपन में नडाल का पल्ला बहुत भारी है, यहाँ दोनों के बीच अंतर 8-2 का है. अब शुक्रवार को सेमी फाइनल में नडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...