पांच महीने, 18 लक्षित हत्याएं, 15 जवान शहीद, यही है आज के कश्मीर की सच्चाई: राहुल

पॉलिटिक्सपांच महीने, 18 लक्षित हत्याएं, 15 जवान शहीद, यही है आज के...

Date:

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों केंद्र में मोदी सरकार के आठ  साल पूरे होने का जश्न देश भर में मना रही है, वहीँ कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गाँधी ने भाजपा के इस जश्न पर सवाल उठाया है. उन्होंने कश्मीर में हो रही तरकेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पांच महीनों में, 18 टारगेट किलिंग, 15 जवान शहीद, यही है आज के कश्मीर की सच्चाई और यह कोई फिल्म नहीं। 

दरअसल सरकार के तमाम दावों के बावजूद कश्मीर घाटी में कश्मीरी हिन्दुओं की लक्षित हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है, इसी को लेकर राहुल गाँधी ने आज अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल ने पिछले पांच महीने के आंकड़े बताते हुए कहा कि कश्मीर में सरकार शांति के दावे कर रही है लेकिन आंकड़े कुछ और कहानी बता रहे हैं, राहुल ने कहा कि पिछले पांच महीने में 18 हिन्दुओं की हत्या हुई, वहीँ आतंकियों से मुठभेड़ में 15 जवान शहीद हुए, फिर भी सरकार शांति का ढिंढोरा पीट रही है. इसके राहुल ने कहा कि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक कड़वी सच्चाई है. उनका इशारा “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म की ओर मालूम पद रहा था.    

Read also: Money Laundering Case: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने किया तलब 

बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक हिंदू महिला शिक्षिका की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह कुछ दिन पहले सरकारी ऑफिस में घुसकर राहुल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पहले उस महिला शिक्षक से उसका नाम पूछा और रजनी बताने पर उसको गोली मार दी. इन लक्षित हत्याओं के बाद से घाटी में रहने वाले हिन्दू बहुत सहमे हुए हैं और सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related