धर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

उत्तराखंडधर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

Date:


धर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

हरिद्वार। धार्मिक आस्था का प्रतीक कुंभ मेला में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु न सिर्फ मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे बल्कि धर्मनगरी में आने पर उनका परिचय धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं व पौराणिक संस्कृति के वैभव से भी होगा। कुंभ 2021 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालु यहां की परंपरा, संस्कृति और पौराणिक विरासत से भी रूबरू हो सकेंगे। वहीं धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने के भी पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं।

धर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

उत्तराखंड में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है। हरिद्वार कुंभ-2021 में आने वाले करोड़ो श्रद्धालुओं में समक्ष राज्य के लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव प्रदर्शित करने के लिये चित्रकला को जरिया बनाया गया है।

धर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे ‘पेंट माई सिटी’ कैम्पेन के अन्र्तगत कुंभ क्षेत्र में सरकारी भवनों समेत पुल, घाट आदि की दीवारों को धार्मिक मान्यताओं के पौराणिक चित्रों व संस्कृति के रंग बिखेरते चित्रों से सजाया गया है। लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों से सराबोर धर्म नगरी श्रद्धालुओं के मन को मोह रही है। सजीवता लिए हुए देवी-देवताओं, धार्मिक परम्पराओं, लोक संस्कृति के चित्र कुंभ मेला में देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं के मन में आस्था भाव करने के साथ यहां की परंपरा, संस्कृति और पौराणिक विरासत से भी रूबरू करायेगा। धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने को भी प्रयास उत्तराखंड सरकार की ओर से किया जा रहा है। कुंभ क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिये भी तैयारियां की जा रही हैं।

धर्मनगरी में चहुंओर बिखरा लोकपरंपरा और पौराणिक संस्कृति का वैभव

कुंभ 2021 को भव्य बनाने के लिये प्रतिबद्ध उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि “राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुम्भ के लिए प्रतिबद्ध कुंभ में यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं का परिचय उत्तराखण्ड की लोक व सांस्कृतिक विरासत से कराने के लिये विशेष तैयारियां की गयीं हैं।“

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को चित्रकला से सजाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा है। मेक माय सिटी कैंपेन से धर्म नगरी में परंपराओं और संस्कृति के रंग भी देखने को मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...