यूपी में अघोषित आपातकाल कर रखा है लागू- सोमनाथ भारती

उत्तर प्रदेशयूपी में अघोषित आपातकाल कर रखा है लागू- सोमनाथ भारती

Date:


यूपी में अघोषित आपातकाल कर रखा है लागू- सोमनाथ भारती

जेल से रिहा होने पर सीएम योगी पर बरसे आप विधायक
कहा, आम आदमी पार्टी पूरे दम-खम से उत्तर प्रदेश में चुनाव लडे़गी

न्यूज डेस्क/सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अघोषित आपातकाल लगाू कर रखा है, ये कांग्रेस से भी आगे हैं और हर किसी का आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। यह कहना है आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती का जो मंगलवार को सुलतानपुर की जेल से रिहा हुए। जेल से बाहर आकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर आरोप लगाये।

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा “आज लगभग 200 घंटे बाद मुझे रिहा किया गया है, मैं योगी जी से कहना चाहता हूं कि यदि मुझे 200 दिन भी जेल में रखेंगे तो भी मैं उत्तर प्रदेश के घर-घर, मोहल्ले में जाकर केजरीवाल माॅडल गवर्नेंस, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा के बारे में जनता को बताऊंगा।”

सोमनाथ भारती ने कहा कि लोकतंत्र के अन्दर हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लड़ाई राजनैतिक रूप से होनी चाहिए, न कि झूठी एफआईआर व पुलिस का सहयोग लेकर, उसके पीछे छुपकर। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली के अंदर एक माॅडल स्थापित किया है। जिस प्रकार दिल्ली की जनता को लाभ मिल रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता को भी मिलने का हक है और वह हक हम दिला कर रहेंगे”। आप विधायक ने उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत का चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे दम खम से चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी।

गौरतलब है कि आप नेता सोमनाथ भारती नौ जनवरी को अमेठी जिले में आए थे। इस दौरान जगदीशपुर के रामलीला मैदान में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सोमनाथ भारती द्वारा यूपी के अस्पतालों को लेकर दिए गए विवादित टिप्पणी से आहत होकर अमेठी निवासी शोभनाथ साहू ने जगदीशपुर थाने में सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने 11 जनवरी को पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related