विवादित बयान पर बोले सीएम-बुरा लगा तो क्षमा चाहता हूं

उत्तराखंडविवादित बयान पर बोले सीएम-बुरा लगा तो क्षमा चाहता हूं

Date:


विवादित बयान पर बोले सीएम-बुरा लगा तो क्षमा चाहता हूं

बैकफुट पर आए सीएम रावत ने कहा, मुझे जींस से नहीं, फटी जींस से ऐतराज है

देहरादून। महिलाओं के फटी जींस पहनने पर दिये विवादित बयान के बाद ट्रोल हुए उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने बैकफुट पर आते हुए कहा कि अगर उनकी बात किसी को बुरी लगी हो तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जींस से नहीं, फटी जींस से ऐतराज है।

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के फटी जींस पहनने पर सवाल उठाये तो सोशल मीडिया पर सीएम को ट्रोल किये जाने से लेकर विपक्षी दलों तक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं महिलाएं भी उनके खिलाफ हो गयीं। भाजपा की छवि सुधारने के लिये सीएम बनाये गये तीरथ सिंह रावत के इस बयान ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में चैतरफा किरकिरी होने के बाद सीएम रावत बैकफुट पर आकर सफाई देते दिखे। एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू के दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अब बच्चा जब 4000 की जींस खरीदता है तो देखता है कि वह फटी है या नहीं। अगर वो फटी नहीं होती तो कैची से उसे पहले फाड़ता है फिर पहनता है। उन्होंने कहा कि मुझे जींस से नहीं, फटी जींस से ऐतराज है। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा है। अगर उनकी बात किसी को बुरी लगी हो तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं।

भाजपा मंत्री ने किया जींस का समर्थन

एक ओर जहां उत्तराखंड के सीएम फटी जींस जैसे पहनावे को लेकर दिये बयान का चैतरफा विरोध झेल रहे हैं। वहीं उन्हीं की कैबिनेट में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जींस के एक शोरूम का उद्घाटन करते हुए जींस पहनने का समर्थन किया। गणेश जोशी ने कहा, आज के बच्चे जींस में ज्यादा कंफर्टेबल फील करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी यूएस में पढ़ती थी, तो लंबे जूते और ऐसी ही जीन्स पहनती थी। इस तरह के पहनावे पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...