मां अल्लाह से मांग रही बच्चों की वतन वापसी की दुआ
अलीगढ़। यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को लेकर उनके अभिभावक पूरी तरह से चिंतित नजर आ रहे हैं। तो वहीं यूक्रेन में फंसे बच्चे वहां के हालातों और आसमान से बरस रहे बंम को लेकर पूरी तरह दहशत में है। यूक्रेन (Ukraine) में भारतीय बच्चों के फंसे होने से और वहां के हालातों को लेकर उनके अभिभावक अब हिंदुस्तान में उनकी सही सलामती के लिए कहीं पूजा अर्चना और हवन कर रहे हैं।तो कही यूक्रेन में फंसे बेटे की सलामती के लिए उनके परिवार के लोग पांच वक्त की नमाज उनकी सलामती के लिए पढ़ रहे और पांच वक्त की नमाज अदा कर बेटे सहित सभी भारतीय बच्चों की सलामती के लिए ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं।
Read also: यूक्रेन में समझौते पर सहयोग करने के लिए तैयार मास्को : सर्गेई लावरोव
रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है लेकिन इस जंग में फंसे लोगों का बुरा हाल है और अब उन लोगों के परिजन अपने बेटे बेटी एवं परिवार के सदस्यों को वतन वापसी के लिए तरह-तरह के उपाय करते हुए नजर आ रहे हैं। अगर बात करें अलीगढ़ में तैनात सब इंस्पेक्टर निजामुद्दीन की तो उनका बेटा यूक्रेन से एमबीबीएस यानी मेडिकल फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं 6 महीने पहले अलीगढ़ आए थे और उसके बाद वह वहां पर पढ़ाई करने के लिए चले गए लेकिन वहां के हालात को देखकर परिवार के लोग रात और दिन ऊपर वाले से दुआ करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे भी उनका लाल घर वापस आ गए। इतना ही नहीं अपने बेटे की वतन वापसी के लिए परिवार के लोग पांच वक्त की नमाज तक पढ़ते हुए नजर आ रहे और अल्लाह ताला से दुआ कर रहे हैं कि कैसे भी अल्लाह ताला उनके बेटे को सलामत घर भेज दे बताया जा रहा है कि यूक्रेन के हालात बहुत खराब है और लगातार बमबारी एवं बढ़ती हुई घटनाओं की वजह से परिवार के लोग सकते में है और चिंता में पड़े हुए हैं कि आखिर उनका लाल कब सलामत घर लौटेगा पिता निजामुद्दीन की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है इसलिए वह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और घर में मौजूद मां बहन और बाबा अपने बेटे की सलामती के लिए पांच वक्त की नमाज पढ़ ऊपर वाले से दुआ कर रहे है।
दरअसल गाजियाबाद के रहने वाले निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। लगभग 3 साल पहले उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ की थाना सिविल लाइन में हुई थी। जिसके बाद अब उनकी पोस्टिंग थाना रोरावर में है और इस समय उनकी ड्यूटी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में लगी हुई है लेकिन उनका परिवार थाना सिविल लाइन के सरकारी आवास में रह रहा है। उनका बेटा साहिल खान यूक्रेन में एमबीबीएस थर्ड ईयर पढ़ाई कर रहा है।
Read also: विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव आयोग ने रैलियों, रोड शो पर 50 फीसदी छूट दी
यूक्रेन में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे साहिल खान की मां पाकीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा यूक्रेन में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। ओर यूक्रेन से 6 महीने पहले वह अलीगढ़ में आया था। अलीगढ़ में परिवार के साथ रुकने के बाद पुनः पढ़ाई करने के लिए वापस यूक्रेन चला गया। लेकिन हाल ही में यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिला और अब दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ गया है। इसलिए यूक्रेन में मिसाइलों से गिराए जा रहे बम के बाद वहां हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। अब वहां बच्चों को सेफ्टी नहीं है। उन्होंने कई बार के सरकार से भी अपने बच्चों को वापस लाने के लिए गुहार लगाई। लेकिन सरकार से लगाई गई कोई गुहार काम नहीं आई।

