Chardham Yatra: खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बोलेरो, तीन की मौत 10 घायल

उत्तराखंडChardham Yatra: खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बोलेरो, तीन की मौत 10...

Date:

देहरादून। चार धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की बोलेरो खाई में ​गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि दस घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर सभी की हालात समान्य है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच हुई। जहां महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो खाई में गिरने से वह बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित तीन तीर्थ यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। तीन तीर्थ यात्रियों में मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। जबकि दस अन्य तीर्थ यात्री घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट सीएचसी और नौगांव में भर्ती कराया है।

Also read: सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार

गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 तीर्थ यात्रियों को लेकर बोलेरो जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए चले थे। देर रात बोलेरो यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर पहले ओजरी के पास पहुंचा। इस दौरान सामने से एक बस आ रही थी। बोलेरो बस को साइड देने के लिए किनारे हुई और चालक अपना संतुलन बोलेरो से खो बैठा। उसके बाद ही यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि बस को रास्ता देने के लिए बोलेरो चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। लेकिर बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Also read: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। हादसे में चार बच्चों सहित दस घायल तीर्थ यात्रियों को टीम ने खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई। उस जगह सड़क संकरी होने के कारण सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे।
उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी भी रात में ही मौके पर पहुंची और उन्होंने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई। इसमें चालक शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...