प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को कहा बच्ची, जानिये क्या है मामला

विधानसभा चुनावप्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को कहा बच्ची, जानिये क्या है मामला

Date:


प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को कहा बच्ची, जानिये क्या है मामला

अमेठी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। बुधवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) प्रचार के लिए अमेठी पहुंची थीं। इस दौरान उन्‍होंने मां सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अदिति सिंह को लेकर बयान दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, उसके पिता ने कहा था कि उनका ध्यान रखना। लेकिन, उसने पार्टी विरोधी गतिविधि भी की तो भी मैंने अनदेखी कर दी। उन्‍होंने कहा, वो अभी बच्ची है। अपने हिसाब से काम कर रही है। उन्‍हें धीरे-धीरे विवेक आएगा। बता दें कि ये पहला अवसर था, जब प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को लेकर कोई बयान दिया है। इससे पूर्व अदिति सिंह कई मौकों पर प्रियंका गांधी पर निशाना साध चुकी हैं।

Read also- यूपी में कांग्रेस आवारा पशुओं का मुद्दा 2019 से उठा रही है : प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) छोड़कर अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है। बीजेपी ने अदिति को रायबरेली की सदर सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। सदर सीट सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र और कांग्रेस के गढ़ में शामिल है। इस सीट पर अदिति सिंह ने खिलाफ समाजवादी पार्टी ने राम प्रताप यादव उर्फ आरपी यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि अदिति सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब में कांग्रेस के विधायक हैं और इस बार के चुनाव में भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे नाराज अदिति सिंह ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि प्रियंका गांधी बिना बाप की बेटी को परेशान कर रही हैं। उन्होंने ये आरोप भी लगाया था कि उनके पति पर प्रियंका गांधी ने दबाव बनाया था कि वो मेरे खिलाफ बयान दें, तभी उन्हें टिकट मिलेगा। आपको बता दें कि अदिति सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जिनका सितंबर, 2019 को निधन हो गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...