Lucknow News Today : मंत्रियों के दौरों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, गंदगी-अव्यवस्थाओं को देख चढ़ा पारा

उत्तर प्रदेशLucknow News Today : मंत्रियों के दौरों ने खोली स्मार्ट सिटी की...

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं लखनऊ मण्डल में प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहीं। 

प्रभारी मंत्री सबसे पहले चौक स्थित फूलमण्डी पहुंचे, वहां कूड़े के ढेर देखकर नाराज हो गये। उन्होंने नगर आयुक्त को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में कही भी कूड़े का ढेर इकट्ठा न हो। इसकी नियमित सफाई करायी जाय और इसकी मॉनीटरिंग भी कराई जाये। जिम्मेदार अधिकारी सतत निरीक्षण करें और शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करायें। 

Also Read : Labour Day: पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अंबेडकर के सपने को किया साकार, छलक पड़ीं मजदूर के परिवार की आंखें

चौपटिया सरकता नाला के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि नाला कूड़े से भरा और जाम है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि इसकी तत्काल सफाई करायी जाय।  निरीक्षण के दौरान बिजली कम्पनी रोड के सौन्दर्यीकरण के दौरान विद्युत तारों को अण्डर ग्राउण्ड करने के लिए सड़क की खुदाई करने के बाद उसका मरम्मतीकरण कार्य नहीं किया गया है। जिससे सड़क टूटी हुई मिली। इस पर सुरेश खन्ना ने निर्देश दिया कि इसके मरम्मत का कार्य जितनी जल्दी हो सके किया जाए। 

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने आशियाना के लोकबन्धु चिकित्सालय के पास स्थित इज्जतघर का निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी पाये जाने पर सम्बन्धित को फटकार लगाई। आसपास की कालोनियों में निरीक्षण के दौरान पाया कि लोगों द्वारा मकान बनाते समय नालियों को बन्द कर देते हैं और घर के रैम्प, सड़कों तक बना देते हैं। जिस पर उन्होंने निर्देश दिया कि घरों के पास नालियों के अवरोध को हटवाया जाय।

 इसके बाद वे सरोजनीनगर वार्ड नंबर-02 के बदाली खेड़ा स्थित सत्यलोक कालोनी पहुँचे। वहां नाली भराव की समस्या पर नाराज होते हुए निर्देश दिया कि पानी निकासी व्यवस्था में दुरुस्त किया जाय जिससे जलभराव की समस्या न हो। 

Also Read 

प्रभारी मंत्री ने कल्ली पश्चिम में हर घर नल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों के घर में लगे नल को देखा। उन्होंने पाया कि सभी घरों पर नल व्यवस्थित ढंग से नहीं लगे हैं। लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि नलों से पानी नियमित रूप से नहीं आता है। पानी आता भी है तो फ्लो कम रहता है। हर घर नल योजना में कमी पाये जाने पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम एस रमन का वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने लिए लखनऊ डीएम को निर्देश दिये। इसके बाद मंत्री ने पशु आश्रय स्थल परवर पश्चिम का निरीक्षण किया। यहां पर 324 गौवंश रखे गये हैं। उन्होंने जानवरों के लिए चिकित्सा व्यवस्था की भी जानकारी ली। 

उन्होंने निर्देश दिया कि आश्रय स्थल पर ट्रीगार्ड सहित वृक्षारोपण कराया जाय एवं खाली जगह पर घास लगवाई जाय। इसके उपरान्त उन्होंने परवर पूर्व में बने पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय का भी निरीक्षण किया। अन्त में प्रभारी मंत्री कान्हा उपवन पहुंचे। वहां उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलवाया तथा वहां के गौवंश के लिए व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related