लापता अधिकारियों का मामला: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को किया तलब

फीचर्डलापता अधिकारियों का मामला: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को किया...

Date:


लापता अधिकारियों का मामला: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को किया तलब

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने के मामले में भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और उन्हें इस बारे में एक डिमार्च सौंपा गया। इसमें साफ कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों के साथ कोई पूछताछ नहीं होनी चाहिए और इनका उनका किसी तरह का उत्पीडन नहीं होना चाहिए।

वहीं, एक समाचार एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है। और यह भी कहा गया कि इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो लापता कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कब्जे में है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया है।

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि इनको इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दूतावास के पास की सड़क पर भारतीय राजनयिकों की बीएमडब्लू कार से एक पाकिस्तानी नागरिक का एक्सीडेंट हुआ था लेकिन उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए भारतीय राजनयिकों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के राजनयिक को गिरफ्तार नहीं कर सकती।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...