Weather Report: शुष्क हुआ Mausam, तेज चल रही हवा ने रोकी पारे की रफ्तार

न्यूज़Weather Report: शुष्क हुआ Mausam, तेज चल रही हवा ने रोकी पारे...

Date:

मेरठ/देहरादून। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में इन दिनों मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। तेज चल रही हवाओं से तापमान में हल्की अभी किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही हवा की रफ्तार कम होगी और पारा गति पकड़ेगा। मेरठ और एनसीआर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली।

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार से इलाकों में दिनों के तापमान बढ़ने के साथ आमजन को हवाओं के साथ ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।जहां रविवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा वही सोमवार को आज ये 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सापेक्षिक आद्रता 26 थी । आज सोमवार को आकाश साफ रहने के साथ तेज धूप के साथ धूल भरी हवाओं का असर रहेगा। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री NCR तक रहने के आसार हैं।

Read also: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी फिजा

प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के क्षेत्रों में आमजन को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाएं आमजन को घरों में रहने के लिए मजबूर कर रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।रविवार दिन में तेज पछुआ हवाएं चली। जिसकी गति इसकी गति बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे के आस – पास रही। मेरठ कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम  वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि इन दिनों पाकिस्तान व प्रदेश के आस-पास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर बना रहेगा। अभी मौसम ऐसे ही बना रहने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...