Uttarakhand News: पहली बार कपाट खुलने पर केदारनाथ और बद्रीनाथ के दरबार पहुंचेंगे PCC Chief

उत्तराखंडUttarakhand News: पहली बार कपाट खुलने पर केदारनाथ और बद्रीनाथ के दरबार...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार  पीसीसी चीफ कपाट खुलने के समय बद्री-केदार के दरबार मे पहुंचने वाले है। हाल ही में उत्तराखंड कांग्रेस  की कमान सम्भालने वाले करन माहरा अपने गढ़वाल दौरे के दौरान केदारनाथ और  बद्रीनाथ के पहले दर्शन करने जा रहे है।

उत्तराखंड के अब तक के इतिहास में कपाट खुलने पर पीसीसी मुखिया का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। जानकारों की माने तो काँग्रेस का राज्य में हिंदुत्व की राजनीति की एक नई शुरुवात के तौर पर देख रहे है। गढ़वाल दौरे का समापन गंगा आरती से करेंगे।

Also Read : Uttarakhand Roadways का बढ़ेगा किराया! अब देहरादून से दिल्ली तक चुकाने होंगे इतने रुपये

 उत्तराखंड काँग्रेस के नए मुखिया बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे रहे है। अपनी गढ़वाल यात्रा के दौरान वे दो धाम के दर्शन करेंगे। 28 अप्रैल से शुरू होने वाला उनका यह दौरा मसूरी के शहीद स्मारक से शुरू होगा। करन माहरा ने बताया कि गढ़वाल भ्रमण के दौरान वह 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर में शामिल होंगे और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान भी मौजूद रहेंगे।

Also Read : Uttarakhand Police का “ऑपरेशन मर्यादा” शराब पीकर हुड़दंग करने वालो पर कस रही नकेल

उनके गढ़वाल दौरे का समापन गंगा आरती के साथ होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहारा ने बताया कि वे अपने इस दौरे में केवल कार्यकर्ताओं से भेंट की जाएगी और इस बात को लेकर मंथन किया जाएगा कि आखिर कांग्रेस में कहां पर कमी रह गई।

पीसीसी चीफ ने प्रीतम सिंह को लेकर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे 6 बार से लगातार विधायक है उनको लेकर जिस तरह की भ्रामक खबरे फैलाई जा रही है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब सही है और सभी मिलकर पार्टी को आगे लेकर जाएंगे। आपको बता दे कि पिछले काफी दिनों से प्रीतम सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर खबरे सुर्खियों में थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related