विशाखापट्नम: हिंदुस्तान शिपयार्ड में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत

फीचर्डविशाखापट्नम: हिंदुस्तान शिपयार्ड में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की...

Date:


विशाखापट्नम: हिंदुस्तान शिपयार्ड में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश स्थित शिपयार्ड में लोडिंग वर्क का इंस्पेक्शन करते समय गिर गई क्रेन

18 मजदूर काम कर रहे थे, मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है

आंध्र प्रदेश स्थित विशाखापट्नम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में दुर्घटना में 10 की मौत हो गई. बताया गया कि लोडिंग वर्क का इंस्पेक्शन करते समय क्रेन गिरने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई.बाकी की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पुलिस और रेस्क्यू फोर्स मौके पर पहुंच गई है. डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया कि घटना में 10 की मौत हो गई है और 1 घायल है.

हादसे का वीडियो वायरल
डीसीपी सुरेश बाबू ने मामले की पुष्टि की.हादसे का विडियो भी सामने आया है. विडियो में दिख रहा है कि शिपयार्ड में लगा क्रेन अचानक नीचे गिर जाता है.क्रेन के नीचे दबने से लोगों की मौत हो गई.वहीं मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related