नोएडा में इमारत ढही, 2 की मौत

उत्तर प्रदेशनोएडा में इमारत ढही, 2 की मौत

Date:


नोएडा में इमारत ढही, 2 की मौत

यूपी सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं
एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यु ऑपरेशन चल रहा

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है. नोएडा के सेक्टर 11 के एफ-62 में हुई इस घटना में दो लोगों ने तड़पतकर मौके पर ही दम तोड़ दिया.नोएडा पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है और राहत व बचाव का काम जारी है. योगी सरकार ने एनडीआरएफ को भी मौके पर भेजा है अौर घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है. निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद अब तक चार लोगों को मलबे से निकाला गया, लेकिन दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके अलावा दो की हालत नाजुक बनी हुई है. जबकि कई अन्‍य लोगों के दबे होने की आशंका है.

इलाके में दहशत का माहौल
निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस हादसे की सूचना स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी. इसके बाद न सिर्फ पुलिस बल्कि फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. जबकि कुछ देर बाद ही एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और फिर राहत व बचाव कार्य ने जोर पकड़ लिया.इस हादसे में घायल लोगों में बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली एक महिला, ठेकेदार जैनेन्द्र, असिस्टेंस ठेकेदार गोपी और राहुल को बाहर निकाला गया, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयनेंद्र और गोपी को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related