Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में सिसोदिया ने दी एक और चुनावी गारंटी

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में सिसोदिया ने दी एक और चुनावी गारंटी

Date:

दिल्ली में कल 9 घंटे सीबीआई के दफ्तर में बिताने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात पहुंचकर एक और चुनावी गारण्टी का एलान किया। सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य के आठ बड़े शहरों में हर चार किलोमीटर पर एक सरकारी स्कूल खुलेगा जो दिल्ली के स्कूलों की तरह विश्व स्तर का होगा और यह काम एक साल के अंदर ही होगा. यह शहर होंगे वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत, भावनगर,जामनगर, राजकोट, गांधीनगर, जूनागढ।

सिसोदिया ने कहा कि हमने गुजरात के हर स्कूल की मैपिंग करवाई है. हमारे पास स्कूलों को ठीक करने की पुख्ता योजना है, हम जानते हैं कि खस्तहाल स्कूलों को कैसे ठीक किया जाता है, हमने यह दिल्ली में कर दिखाया है और अब पंजाब में कर रहे हैं. गुजरात में भी अब हर पैरेंट्स को अपने घर से कुछ दूरी पर ही अपने बच्चे के लिए मुफ्त शिक्षा देने वाला शानदार स्कूल मिलेगा. इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ोत्तरी पर लगाम लगाईं जाएगी.

सिसोदिया ने कहा आज गुजरात के सरकारी स्कूलों की हालत से पैरेंट्स दुखी हैं, जहां भी जाओ, बस एक ही बात सुनते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह गुजरात के सरकारी स्कूलों को भी ठीक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गुजरात के शहर-कस्बों में पैरेंट्स के सामने कई समस्याएं हैं, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है, टीचरों की कमी है, इमारतें जर्जर हैं, पढ़ाई का कोई माहौल नहीं है वहीँ प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस पैरेंट्स की कमर तोड़े दे रही है. सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों की बदहाली को ठीक करने के लिए आप लोग आम आदमी पार्टी को जिताइये, हम गारंटी देते हैं दिल्ली की शैक्षिक नीतियां गुजरात में भी लागू करेंगे, यहाँ भी शानदार सरकारी स्कूल बच्चों को पढ़ने के लिए मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related