मैड्रिड। लुइस सुआरेज की मदद से बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में खिताब की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं. इस हार से एस्पेनयॉल का लगभग पिछले तीन दशक में पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसकना तय हो गया. दूसरे हाफ में बार्सिलोना के अंसू फाती (50वें मिनट) और एस्पेनयॅाल के पोल लोजानो (53वें मिनट) को रेड कार्ड दिखाया गया जिसके बाद दोनों टीमों को शेष मैच 10-10 खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा. हालांकि 56वें मिनट सुआरेज ने टीम के लिए उपयोगी गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ. इससे बाॢसलोना शीर्ष पर चल रहे रीयल मैड्रिड से केवल एक अंक पीछे रह गया है, लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से एक मैच अधिक खेला है. रीयल मैड्रिड के 34 मैचों में 77, जबकि बार्सिलोना के 35 मैचों में 76 अंक हैं.
रीयल मैड्रिड बढ़ा सकता है बढ़त
एस्पेनयॉल लगातार 26 सत्र तक शीर्ष डिवीजन में खेलने के बाद पहली बार दूसरी डिवीजन में खेलना तय माना जा रहा है. वह 35 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में 20वें और आखिरी स्थान पर है. रीयल मैड्रिड शुक्रवार को अलावेस के खिलाफ जीत दर्ज करके बाॢसलोना पर फिर से अपनी बढ़त चार अंकों की कर सकता है.
सुआरेज ने दागा 195वां गोल
सुआरेज ने बाॢसलोना की तरफ से अपना 195वां गोल किया और लैडिस्लाओ कुबाला को पीछे छोड़ा. वह अब बाॢसलोना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडिय़ों में लियोन मेसी (630) और सीजर रोड्रिग्ज (232) के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अन्य मैचों में विलारीयल ने गेटफे पर 3-1 की जीत से चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. वह तीसरे स्थान पर काबिज सेविया से तीन अंक पीछे है. विलारीयल की तरफ से सैंटी काजोर्ला ने 66वें और 86वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किए.

