वर्चुअल महोत्सव में हिस्सा लेंगी सानिया व ओसाका

स्पोर्ट्सवर्चुअल महोत्सव में हिस्सा लेंगी सानिया व ओसाका

Date:


वर्चुअल महोत्सव में हिस्सा लेंगी सानिया व ओसाका

नई दिल्ली। जापान की दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपियन और पैरालंपियन के ऑनलाइन अनुभव पर आधारित वर्चुअल ग्रीष्मकालीन महोत्सव का हिस्सा होंगी. टोक्यो में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के 2021 तक स्थगित किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी), अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आइपीसी) और एयरबीएनबी यह विशेष कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं जिसमें खिलाड़ी पहली बार अपने अनुभवों को साझा करेंगे. यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा जिसमें कई तरह के परस्पर संवाद वाले ऑनलाइन अनुभव साझा किए जाएंगे.

वावरिंका महान खिलाड़ी:: मैगनस
स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका के लंबे समय से कोच रहे मैगनस नॉर्मन का मानना है कि वावरिंका सर्वकालिक महान खिलाडिय़ों में से एक हैं. एंडी मरे, मारिन सिलिच और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के साथ वावरिंका उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जिन्होंने 2003 के बाद रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और राफेल नडाल के अलावा एक ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. नॉर्मन ने कहा, अगर आप उनके रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने तीन अलग-अलग ग्रैंड स्लैम जीते हैं और वह भी बिग फोर की मौजूदगी में. बेशक उन्हें कम आंका गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...