तेवतिया के तेवरों पर बोले सहवाग, बल्लेबाज़ में माता आ गयी थीं

स्पोर्ट्सतेवतिया के तेवरों पर बोले सहवाग, बल्लेबाज़ में माता आ गयी थीं

Date:


तेवतिया के तेवरों पर बोले सहवाग, बल्लेबाज़ में माता आ गयी थीं

आईपीएल में कब कौन जीरो से हीरो बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही रविवार रात भारतीय खिलाड़ी राहुल तेवतिया के साथ हुआ। राजस्थान 224 रनों का पीछा कर रही थी। ऐसे में कप्तान स्टीव स्मिथ ने नंबर चार पर राहुल तेवतिया को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। शुरुआती 27 गेंद महज 19 रन। हर कोई तेवतिया की आलोचना करने में जुटा हुआ था और स्मिथ को फैसले को गलत बता रहा था।

अनपेक्षित बल्लेबाज़ी
फिर हुआ वो जिसकी शायद ही किसी ने अपेक्षा की हो। पारी का 18वां ओवर करने आए शेल्डन कॉटरेल की पहली लगातार गेंदों पर चार छक्के। ऐसा लग रहा था कि मानों तेवतिया छह गेंदों पर छह छक्के जड़ देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और कॉटरेल ने एक गेंद उनसे मिस करा दी। ओवर में पांच छक्के जड़ने के बाद राजस्थान हारी हुआ बाजी जीतने के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी।

हीरो पैदा नहीं होते बनते हैं
राहुल तेवतिया की पारी देख पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी काफी खुश नजर आए। सहवाग ने लिखा, ‘ हीरो पैदा नहीं होते बनते हैं। तेवतिया में माता आ गई। क्या ज़ोरदार वापसी की है। यही है क्रिकेट और यही है जीवन, मिनटों में सबकुछ बदल जाता है। बस खुद को हारने मत दो। अगर अपनी कामयाबी पर यकीन किया जाए तो उंगलियां उठाने वाले भी तालियां बजाना शुरू कर देते हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...