एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेविन घोषित, पंत शामिल नहीं

स्पोर्ट्सएडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेविन घोषित, पंत शामिल...

Date:


एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेविन घोषित, पंत शामिल नहीं

एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ चार मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तान विराट कोहली ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ से पारी की शुरुआत कराएंगे।

वहीं प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। वहीं ईशात शर्मा की गैरहाजिरी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का साथ देने के लिए उमेश यादव को चुना गया है। विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा को टीम में जगह मिली है। वहीं रविचंद्रन अश्विन के रूप में टीम के पास एक स्पिनर भी मौजूद है।

पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...