क्या शादी करने वाली हैं एकता कपूर?

बॉलीवुडक्या शादी करने वाली हैं एकता कपूर?

Date:


क्या शादी करने वाली हैं एकता कपूर?

फिल्म और टीवी निर्माता एकता कपूर इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीर के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। एकता ने जब से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है तब से फैन्स के बीच खलबली मची हैं। दरअसल, इस वायरल तस्वीर में टीवी की क्वीन एकता एक हैंडसम लड़का नजर आ रहा है। इसमें यह दोनों कैंडिड मूड में सेल्फी क्लिक करते दिखाई दिए। इसके साथ ही एकता ने इस तस्वीर को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा ‘और अब हम यहां हैं… आपको जल्दी ही बताएंगे।‘ एकता ने दिए इस अजीब कैप्शन के बाद फैन्स को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा हैं। कई सोशल मीडिया के यूजर ने तो एकता कपूर को शादी की बधाई भी दे दी हैं।

https://www.instagram.com/p/CI0REvjgbp2/

फैन्स की दिलों की धड़कन बढ़ाते हुए तनवीर लिखते है कि ‘इस खास दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का अब वक्त आ गया है…’ हम आपको बताना चाहेंगे कि एकता कपूर के साथ दिखाई दे रहा यह शख्स तनवीर बुकवाला हैं। यह एकता के करीबी दोस्तों में से एक है। तनवीर के सोशल मीडिया अकाउंट पर एकता कपूर की कई तस्वीरें नजर आ जाएंगी। तनवीर ने पोस्ट की हुई एक तस्वीर में एकता कपूर के साथ उनकी मां शोभा कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन सभी तस्वीरों से साफ हो जाता है कि एकता के अलावा तनवीर बुकवाला उनके परिवार के भी बेहद करीब है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related