ऋषभ पंत को माइकल वॉन ने बताया नए ज़माने का सहवाग

स्पोर्ट्सऋषभ पंत को माइकल वॉन ने बताया नए ज़माने का सहवाग

Date:


ऋषभ पंत को माइकल वॉन ने बताया नए ज़माने का सहवाग

दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत के फैन बन चुके हैं| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मॉर्डन डे का वीरेंदर सहवाग बताया है।

ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत के हालिया प्रदर्शन के बाद माइकल वॉन ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह भारतीय टीम के लिये उतने ही अहम हैं जितना कि इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स और पुरानी भारतीय टीम में वीरेंदर सहवाग।

उन्होंने कहा,’मौजूदा समय के ऐसे खिलाड़ियों की बात की जाये जिन्हें देखकर मजा आता है तो बेन स्टोक्स के साथ वह नाम ऋषभ पंत का होगा। ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने के लिये मैदान पर आते हैं तो एनर्जी अलग होती है जिसे देखकर दिल खुश हो जाता है। वह इसी तरह खेलते रहे तो लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वह मॉर्डन डे सहवाग हैं, वह बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में खेलते हैं। वीरेंद्र सहवाग भी जब खेलते थे तो विपक्षी गेंदबाजों के मन में डर होता था। मुझे वही काबिलियत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आने वाले ऋषभ पंत के अंदर नजर आती है। वह कुछ मौकों पर अपना विकेट खुद ही दे देते हैं लेकिन मैच जिताने की उनकी काबिलियत सबसे खास है।’

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ऋषभ पंत लगातार चर्चा में रहे हैं, पहले अपनी बल्लेबाजी की वजह से और बाद में खराब विकेटकीपिंग और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से विकेट गंवाने की आदत से, इस वजह से वह लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे। आलम यह हुआ कि कभी तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर बल्लेबाज के प्रमुख दावेदार इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलना मुश्किल हो गया और टेस्ट क्रिकेट में भी वह टीम की दूसरी पसंद बन गये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related