नए साल पर जश्न के दौरान युगांडा के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को मची भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना कंपाला में फ्रीडम सिटी मॉल में उस समय हुई जब नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए तभी भगदड़ मच गई। खबरों के मुताबिक आधी रात बाद नया साल शुरू होते ही जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए मॉल से बाहर निकले तभी भगदड़ मच गई। कंपाला पुलिस के मुताबिक पांच लोगों की तो तत्काल मौत हो गई और चार अन्य ने अस्पताल में दम तोडा, वहीँ काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.
आतिशबाज़ी देखने के चक्कर में मची भगदड़
युगांडा पुलिस के ट्वीट के अनुसार कटवे टेरिटोरियल पुलिस फ्रीडम सिटी मॉल नामासुबा में नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के चक्कर में लोग उतावले होंगे जो इतनी बड़ी घटना की वजह बनी इस घटना में कई किशोरों की जान चली गयी है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है. पुलिस ने बताया इमरजेंसी कॉल पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। युगांडा पुलिस बल ने एक दूसरे ट्वीट में जानकारी दी है कि शवों को सिटी मोर्चरी मुलागो में रख दिया गया है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.
कुछ दिन पहले भी हो चूका है हादसा
कंपाला मेट्रोपॉलिटन के उप पुलिस प्रवक्ता ल्यूक ओवोयसिग्यिरे ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे पहले भी कंपाला में ही कुछ दिन पहले एक सामुदायिक स्कूल में आग लगने से बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी.

