Uttar Pradesh Election: चुनाव में अब 32 लाख लोगों पर लगी पाबंदी, 2063 लोगों पर FIR हुई दर्ज 98.58 करोड़ रुपए कैश में पकड़े गए

विधानसभा चुनावUttar Pradesh Election: चुनाव में अब 32 लाख लोगों पर लगी पाबंदी,...

Date:


Uttar Pradesh Election: चुनाव में अब 32 लाख लोगों पर लगी पाबंदी,  2063 लोगों पर FIR हुई दर्ज 98.58 करोड़ रुपए कैश में पकड़े गए

लखनऊ : UP Polls 2022| चुनाव आयोग (Election Commission) ने सातवें चरण के चुनाव (Seventh Phase) से दो दिन पहले तक 32 लाख लोगों पर पाबंदी लग चुकी है। इस दौरान प्रदेश में अब 1,35,01,504 प्रचार सामग्री हटा दी गई है। इसमें सार्वजनिक स्थानों से 1,02,00,991 एवं निजी स्थानों से 33,00,513 प्रचार सामग्री को आयोग की टीम ने हटाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा 6,75,342 पोस्टर, 43,52,947 बैनर हटाए गए है। निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,81,718 पोस्टर के 14,51,988 बैनर के 9,49,753 तथा 6,17,054 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

Read also-UP Election 2022 : वोटिंग के बाद और सपा को सताने लगी मतगणना की चिंता , चुनाव आयोग को पारदर्शी मतगणना कराने के लिए…

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो इसके लिए हर संभव मदद की जा रही है। बताया कि इसके लिए पूरे प्रदेश में आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स समेत कई प्रमुख विभागों में कार्रवाई की जा रही है। अब तक करीब 8 लाख 90 हजार के करीब लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराया गया है। इसके अलावा 631 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2080 लाइसेन्स निरस्त किए गए है।

दो हजार लोगों पर मुकदमा

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में विभिन्न धाराओं में 2063 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पांच मार्च को पूरे प्रदेश में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस विभाग ने अपने अभियान में अब तक 10148 शस्त्र, 10,481 कारतूस, 232 विस्फोटक एवं 332 बम बरामद किए है। साथ ही रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया है।

Read also-UP Chunav 2022: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को 24 घंटे तक चुनाव प्रचार से रोका गया, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

98 करोड़ रुपए कैश बदामद किया गया

अजय शुक्ला (Ajay Shukla) ने बताया कि 98.58 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा इनकम टैक्स (Income Tax) से मिली जानकारी के बाद 40,04,500 रुपए की जांच चल रही है। शराब भी बड़े पैमाने पर पकड़ी गई है। आबकारी अधिकारियों के अनुसार अब तक चुनाव में 60.50 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी गई है, जिसमें 22,33,686 लीटर शराब शामिल है। नारकोटिक्स विभाग ने 44.83 करोड़ रुपए का ड्रग्स पकड़ा है। इसका वजन 17,555 किग्रा है। साथ ही अब तक 40.46 करोड़ रुपए 392 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...