लखनऊ। प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) का अब मात्र चरण बाकी है। वह है सातवां चरण। इस चरण में प्रदेश की 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिन जिलों में मतदान होना है उनमें वाराणसी भी शामिल है। वहीं वाराणसी जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं और यहां पर देश के अलावा विदेशी मीडिया की भी नजर होती है। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र में घेरने की पूरी तैयारी की गई है। सातवें चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिए सभी दिग्गज पार्टियों के नेताओं ने डेरा डाल दिया है। इस समय सातवें चरण की रणभूमि वाराणसी में सज चुकी है। जहां पर गत शुक्रवार से ही दिग्गजों का जमघट लग गया है। गत शुक्रवार को तीन—तीन रोड शो निकले। जिसमें एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संसदीय क्षेत्र में रोड शो निकालते रहे तो वहीं दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड शो निकाला। बात कांग्रेस की करें तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी रोड शो निकाला।
Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव माफियावाद बनाम विकासवाद का चुनाव है : अमित शाह
इसके अलावा प्रियंका ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा केा संबोधित किया। वहीं उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो निकाला गया। जो कि दो बजे शुरू हुआ और उसके बाद देर शाम तक ज्ञानवापी पहुंचा। वहां से पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी के आगे बाकी सभी दलों का रोड शो की तैयारी फीकी पड़ गई। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने साथ लोगों को एकत्र करने का टार्गेट दिया गया था।
Read also: अखिलेश यादव ने किया भगवान गौतम बुद्ध, दलितों और पिछड़ों का अपमान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP National President Akhilesh Yadav) को रोड शो के लिए महज दो घंटे पैदल चलकर वाराणसी में सपा के लिए वोट मांगे। पूर्व सीएम अखिलेश का रोड शो रात में सिगरा के भारत माता मंदिर से शुरू हुआ जो कि रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते गोदौलिया पहुंचा।

