लखनऊ। छठें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। अब उप्र विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022 ) का अंतिम द्वार भेदना बाकी है। ये द्वार है सातवां चरण। हालांकि अब तक हुए सभी छह चरणों में दल अपनी—जीत के दांवे कर रहे हैं और अपनी पार्टी की सरकार बनाने की बात कर कर है। लेकिन इस बार बार कुछ भी कहना काफी मुश्किल है। इस सातवें चरण के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा,सपा और कांग्रेस के अलावा बसपा भी इस उम्मीद से चुनाव प्रचार कर रही है कि उसको 2017 के मुकाबले इस बार 2022 में अधिक सीटें इस सातवें चरण में मिलेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती को उम्मीद है कि ये सातवां चरण उसके लिए बहुत खास है। बता रे कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस चरण में बसपा को 19 सीटें मिली थी। जबकि भाजपा को 29 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और सपा को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। ऐसे में इस सातवें चरण के लिए बसपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सातवें चरण में बसपा जबरदस्त तरीके से जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश के सभी मंडल कोर्डिनेटरों और पार्टी पदाधिकारियों को इस सातवें चरण में पूरी ताकत के साथ झोंक दिया है। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान में प्रदेश की 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव: जिस सीट पर अधिक प्रत्याशी उसका चुनाव परिणाम आने में होगी देरी
भले ही बसपा इस सातवें चरण में अतिरिक्त ताकत झोंक रही हो। पर इस बार उसकी राह इतनी आसान नहीं है। 2017 के चुनाव में सगड़ी से बसपा की वंदना सिंह चुनाव जीती थी जो कि इस बार भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। वहीं मऊ से मुख्तार अंसारी चुनाव जीते थे जो कि इस बार मैदान से बाहर हैं। इस बार उनके पुत्र अब्बास अंसारी मऊ से ही सपा—सुभासपा गठबंधन के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वहीं मूंगरा बादशाहपुर से पिछला चुनाव जीतीं बसपा की सुषमा पटेल इस बार सपा से मडियाहूं से चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि इन सभी के स्थान पर इस बार बसपा ने जिन प्रत्याशियों को उतारा हैं वह कमजोर नहीं हैं और मजबूती से मैदान में हैं।
Read also: मायावती बोली: हर पोलिंग बूथ को जिताना, बसपा को सत्ता में लाना
आखिरी चरण के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने सभी कोआर्डिनेटरों को लगाया है। सातवें चरण में मिर्जापुर और बनारस की कमान मायावती ने खुद संभाली है। वहीे पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सतीशं चंद्र मिश्रा को भी कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जो अन्य कोआर्डिनेटर है। उनको भी सातवें चरण की 54 सीटों के लिए कमान सौंपी गई है।

