देहरादून। आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए रणनीति बनाई है। इसके लिए आगामी 7 मार्च को बुलाई गई अहम बैठक में ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो कि तेजतर्रार हैं और काफी सक्रिय होते हुए जरूरत पड़ने पर अपने विवेक से खुद ही फैसला ले सकते हैं। सात मार्च को बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा ने कई तरह की जिम्मेदारी अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं के कंधे पर डाली है। बैठक पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में होगी। बैठक में प्रदेश की सभी विधानसभाओं को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जिसमें मतगणना की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही मतगणना के दौरान क्या किया जाए इसकी भी रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को प्रदेश में हुए चुनाव की मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि राजधानी के सुभाष रोड स्थित एक होटल में आगामी सात मार्च को पार्टी की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि बैठक हालांकि सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी।
Read also: मणिपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू
जो कि अनिश्चित काल तक चलेगी। इस बैठक में प्रदेश में आगामी सरकार संबंधी और मतगणना को लेकर पार्टी की रणनीति बनेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी, प्रदेश के सभी सांसद, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी (Assembly candidate) व सभी विधानसभा प्रभारी की उपस्थिति निश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर भाजपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता रहेगा। इस बैठक में सक्रिय और तेज कार्यकर्ताओं के नाम पर मुहर लगेगी और उन पर विचार किया जाएगा। बैठक में मौजूद प्रत्याशियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से सुझाव मांगे जाएंगे।

