तमिलनाडु में ज़हरीली शराब से 30 लोगों की मौत

नेशनलतमिलनाडु में ज़हरीली शराब से 30 लोगों की मौत

Date:

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 30 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और 100 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इस घटना की पुष्टि की है, बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में 49 वर्षीय शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से जब्त करीब 200 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी है.

बरामद शराब की जांच में पता चला है कि उसमें जानलेवा ‘मेथनॉल’ है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ज़हरीली शराब से हुई मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीँ कल्लाकुरिची के कलेक्टर एमएस प्रशांत के मुताबिक अब तक 109 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उन्होंने बताया सभी लोगों की मौत अकेले कल्लाकुरिची में हुई है. इनमें से 27 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है।

कलेक्टर एमएस प्रशांत के मुताबिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस समेत सभी सुविधाओं का इंतजाम कर लिया गया है। इस घटना की जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सलेम और त्रिची समेत आसपास के जिलों से डॉक्टर और विशेष मेडिकल स्टाफ यहां पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के लिए तुरंत फोरेंसिक टीम भी तैनात कर दी गई है। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है जिसने जांच अपने हाथ में ले ली है, इस मामले में एक गिरफ़्तारी भी हो चुकी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...