पुलिस की गोली का शिकार हुआ 25 हजारी

मेरठ रीजनपुलिस की गोली का शिकार हुआ 25 हजारी

Date:


पुलिस की गोली का शिकार हुआ 25 हजारी

मेरठ । जिले में कंप्लीट लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सरधना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली मारकर धर दबोचा । हालांकि , इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया । पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं । एसपी देहातं अविनाश पांडे ने बताया कि शनिवार की दोपहर सरधना थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रहे थे । इस दौरान बहादुरपुर गांव में जाने वाले रास्ते पर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।

वहीं , उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया । घायल बदमाश ने अपना नाम शहजाद पुत्र नवाब कुरैशी बताया है । | एसपी देहात के मुताबिक खिर्वा जलालपुर निवासी शहजाद के खिलाफ चोरी और गोकशी के दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और आरोपी कई मामलों में वांछित था , जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था । बदमाश ने अपने फरार होने वाले साथी का नाम आशु उर्फ आस मोहम्मद बताया है , जिसकी तलाश की जा रही है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...