दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को बिहार के लोगो की श्रद्धांजलि

बॉलीवुडदिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को बिहार के लोगो की श्रद्धांजलि

Date:


दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को बिहार के लोगो की श्रद्धांजलि

सड़को और चौराहो के बदल रहे नाम

बिहार– बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की याद में अब लोग सड़कों और चौराहों का नाम रखने लगे हैं।सुशांत के गृह जिला पूर्णिया के लोग सुशांत की याद में कई दिनों से सड़क और चौक का नाम रखने की मांग कर रहे थे।इसके बाद वहां के नगर निगम ने फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर ‘सुशांत सिंह राजपूत चौक’ रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया।इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर सरिता देवी ने कहा कि सुशांत महान कलाकार थे और उनके नाम पर सड़क का नाम रखना उन्‍हें श्रद्धांजलि देना है। सरिता देवी ने कहा कि सड़क जो कि मधुबनी से माता चौक को जाती है, उसे अब सुशांत सिंह राजपूत रोड के नाम से जाना जाएगा। यही नहीं, मशहूर कार कंपनी के गोल चक्कर का नाम भी बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया गया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग चौक पर सुशांत सिंह राजपूत चौक नाम की पट्टी का अनावरण कर रहे हैं। इसी तरह सड़क पर लगी उस तख्ती की फोटो भी सोशल मीडिया पर आई है, जिस पर सुशांत सिंह राजपूत पथ लिखा हुआ है।इसके अलावा सरिता ने बताया कि उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग की है। मशहूर ऐक्‍टर शेखर सुमन ने भी बिहार के सीएम से भी इस संदर्भ में पिछले महीने मुलाकात की थी। सुशांत के फैंस भी सरकार से अपील कर रहे हैं कि मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच हो।बता दें कि इससे पहले सुशांत के परिवार ने फैसला किया था कि उनके नाम से ‘सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन’ बनेगा। इसके जरिए सुशांत के दिल के करीब वाली चीजों जैसे सिनेमा, साइंस और स्‍पॉर्ट्स से जुड़ने वाल यंग टैलंट्स को सपॉर्ट किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related