दरोगा की दबंगई में बीमार नवजात की मौत

मेरठ रीजनदरोगा की दबंगई में बीमार नवजात की मौत

Date:


दरोगा की दबंगई में बीमार नवजात की मौत

कार में टक्कर मारकर फिर तान दी पिस्टल

मेरठ । शनिवार की सुबह मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित तेजगढ़ी चौराहे पर दो कारों की भिड़त और दरोगा की दबंगई में एक बीमार नवजात की मौत हो गई । नवजात के परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना करने वाली कार में सवार पुलिसकर्मी उनकी मदद करने के स्थान पर उन्हें धमकी देकर चला गया । उधर , पुलिस इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है । दरअसल , गाजियाबाद जनपद के डासना मसूरी निवासी चांद मौहम्मद के मुताबिक उसकी पत्नी ने शुक्रवार को एक पुत्र को जन्म दिया था । नवजात की हालत गंभीर होने के कारण आज परिवार के लोग उसे मेरठ के अजय हॉस्पिटल की नर्सरी में एडमिट कराने ले जा रहे थे ।

चांद मौहम्मद का आरोप है कि तेजगढ़ी चौराहे पर विश्वविद्यालय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी । जिसके बाद क्रेटा कार में सवार राजीव कुमार नाम का दरोगा उन्हें दबंगई दिखाते हुए कार लेकर मौके से निकल गया । उधर , जब परिवार के लोग बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया । पीड़ितों ने नवजात की मौत के लिए इस दुर्घटना के चलते होने वाली देरी को जिम्मेदार ठहराया है । उधर , इंस्पेक्टर मेडिकल ने कोई तहरीर मिलने की बात से इनकार किया है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...