विभव को गिरफ़्तारी को AAP ने बनाया राजनीतिक मुद्दा, कल होगा भाजपा हेडक्वार्टर का घेराव

नेशनलविभव को गिरफ़्तारी को AAP ने बनाया राजनीतिक मुद्दा, कल होगा भाजपा...

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल भेजने का आरोप लगाया। आप प्रमुख ने यह भी कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ 19 मई को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

केजरीवाल ने विभिन्न आप नेताओं के नामों का हवाला दिया, जिन्हें अलग-अलग समय पर सलाखों के पीछे डाला गया है, जिनमें मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और अब विभव कुमार शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा आप देख सकते हैं कि वे किस तरह AAP के पीछे पड़े हैं, मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा – आप जो यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। मैं विधायकों और सांसदों सहित अपने सभी शीर्ष नेताओं के साथ भाजपा दफ्तर आऊंगा कल दोपहर 12 बजे। आप हम सभी को जेल में डाल सकते हैं। क्या आपको लगता है कि सभी को जेल भेजने के बाद आप AAP को कुचल पाएंगे?”

उनकी यह टिप्पणी आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में उनके सहयोगी विभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद आई है। विभव कुमार को दोपहर के आसपास दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मुख्यमंत्री आवास से उठाया और फिर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की उन्हें थप्पड़ मारे और लातें मारीं वहीँ AAP ने इन आरोपों को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...