खूबसूरत और फिट दिखना हर लेडी का हक है और इसके लिए उन्हें बहुत कुछ करना भी पड़ता है। महिलाएं अब अपनी फिटनेस के लिए इन दिनों कोई कसर नहीं रखना चाहती। जिमिंग, जॉगिंग, डांस क्लास हर जगह वो फिटनेस की तलाश में पहुंच रही हैं। नवरात्र शुरू हो चुके हैं और नौ दिन के व्रत रखने के साथ वह अपने जिम के रूटीन को भी मेनटेन कर रहीं हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि व्रत भी एक तरह से हमारी फिटनेस को ठीक रकते हैं।
Read also: नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
यह एक अच्छा मौका है
मेघा जलोटा इन दिनों जिम जाने में थोड़ा लेट हो जाती हैं, क्योंकि उनका नवरात्रि व्रत शुरू हो चुका है और पूजा के बाद ही वो घर से निकलती हैं। इस समय सिर्फ मेघा ही नहीं शहर की तमाम लेडीज जो अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कांशस हैं फास्ट रखकर भी जिम कर रही हैं और जो जिम नहीं कर रही हैं वो वेट कम करने के लिए व्रत रख रही हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि नवरात्र उनके लिए फिटनेस को मेनटेन रखने का बहुत अच्छा मौका है. हलांकि एक्सपर्ट के अनुसार फास्टिंग वेट लूज करने का जरिया नहीं, लेकिन बॉडी कम और लाइट खाने से इम्यून सिस्टम सही हो जाता है.
इससे अच्छा और क्या हो सकता है
इंटीरियर डिजाइनर रितु भाटिया कहती हैं कि काम की वजह से जिम वगैरा का टाइम ही नहीं मिल पाता। थोड़ी बहुत जॉगिंग वगैरा ही हो पाती है। नवरात्र आते ही हमें लगता है कि अब हम अपने लिए कुछ कर सकते हैं। एक तो मां के लिए व्रत रखते हैं और दूसरे हमारी डायटिंग भी हो जाती है। आस्था के साथ फिटनेस मेनेटेन करने का यह सबसे अच्छा मौका होता है। वैसे भी हम पूरे साल खाते पीते रहते हैं व्रत रखने से हमारी बॉडी को कुछ रिलैक्स मिलता है जो साइंटिफिकली भी सही है।
भक्ति के साथ फिटनेस भी
आकांक्षा आनंद कहती हैं कि इस पूरे नौ दिन का व्रत रख रही हैं। इससे वेट में कुछ तो फर्क पड़ेगा ही क्योंकि पूरी डायट तो नहीं ले रहें हैं।अक्सर मार्केट वगैरा जाते हुए जंक फूड वगैरा हो जाता है, लेकिन इन दिनों ऐसा नहीं है। फिलहाल हमारी फिटनेस इन दिनों पहले से अच्छी ही होगी। पूनम कहती हैं कि कुछ लोग व्रत में कई बार कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं, लेकिन मैं काफी कांशस हूं। मैं इन दिनों पूजा के बाद जिम जती हूं क्योंकि यह मेरा रुटीन है। इनदिनों जंग फूड, नॉनवेज और पूरी डायट लोग नहीं लेते ऐसे में व्रत के साथ फिटनेस भी बनी रहती है।
Read also: Chaitra Navratri 2022 Fast: व्रत ले रहे है तो सेहतमंद रहने के लिए इन चीज़ों का ध्यान रखे!!
व्रत वेट लूज का जरिया नहीं
इस बारे में हेल्थजोन की डायरेक्टर और इंस्ट्रक्टर सिमरन सहानी कहती हैं कि लोगों का यह मानना कि फास्टिंग से वेट लॉस होता है तो यह गलत है। हमारे यहां 50 परसेंट लेडीज व्रत रख कर भी इन दिनों जिम में आ रही हैं। कुछ डायट को छोड़ दे तो व्रत में भी लोग काफी कुछ खाते हैं। बस इतना जरुर है कि हम व्रत में वर्कआउट को थोड़ा लाइट कर देते हैं क्योंकि पूरी डायट तो लोग नहीं ही लेते। वहीं फ्यूजन फिटनेस सेंटर के डायरेक्टर और इंस्ट्रक्टर साजिद खान कहते हैं कि व्रत से वेट कम होने का कोई लेना देना नहीं है। यही वजह कि लेडीज व्रत के साथ भी सेंटर में आ रही हैं। बस हम उन्हें थोड़ा लाइट एक्सरसाइज कराते हैं। हां इतना जरुर है कि बॉडी कुछ हल्का फील करती है।

